शिमला, 29 दिसंबर 25 (RHNN) : शिमला के बस स्टैंड में सोमवार को भाजपा शिमला शहरी मंडल की ओर से भागवत गीता वितरण समारोह आयोजित किया गया। सह प्रभारी शिमला संसदीय क्षेत्र व भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ने बताया कि शिमला शहर में भाजपा शहरी मंडल की ओर से भगवत गीता का वितरण किया गया।
भगवान कृष्ण ने मोक्षदा एकादशी के दिन भागवत गीता अर्जुन को सुनाई थी। यह महीना गीता जयंती के तौर पर समस्त देश भर में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भगवत गीता की शिक्षा मानव जीवन को आत्म साक्षात्कार की ओर लेकर जाती है। भगवत गीता के माध्यम से लोगों में सनातन धर्म के प्रति प्रगाढ़ श्रद्धा को उजागर किया जा सकता है।
सनातन धर्म में भगवत गीता महत्वपूर्ण ग्रंथ माना गया है । शास्त्रों में बताया गया है कि अगर हम धर्म की रक्षा करते हैं तो तभी धर्म हमारी रक्षा करता है। अर्जुन के माध्यम से गीता का ज्ञान संपूर्ण मानव जाति के लिए लाभप्रद है। इसमें भगवान ने कर्म योग भक्ति योग और ज्ञान योग को विस्तृत रूप से समझाया है। भगवत गीता गंगाजल की तरह पवित्र है जो मनुष्य को पाप करने की प्रवृत्ति से दूर लेकर जाती है।

