RHNN
Uncategorizedट्रेंडिंग न्यूज़लोकमंच

शिमला में कंडा जेल के 46 कैदियों को बांटे जाएंगे चश्मे

शिमला, 23 जुलाई (rhnn) :रोटरी क्लब शिमला हिल क्वींस की ओर से कंडा जेल में पांच जुलाई को आयोजित रिफ्रैक्शनिस्ट कैंप में दृष्टि संबंधी जांच के दौरान 46 कैदियों को चश्मे की जरूरत पाई गई थी। बुधवार को क्लब की ओर से तैयार किए गए 46 चश्मे कंडा जेल के स्टाफ सदस्य को सौंपे गए, जो इन्हें संबंधित कैदियों तक पहुंचाएंगे। क्लब की अध्यक्ष रोटेरियन हरप्रीत सेम्बी ने बताया कि यह पहल क्लब की ओर से चलाए जा रहे सामुदायिक सेवा कार्यों का हिस्सा है। उन्होंने चश्मे उपलब्ध करवाने के लिए रोटेरियन विजय लक्ष्मी सूद का आभार जताया। उन्होंने कहा कि बेहतर दृष्टि से स्वास्थ्य, सीखने और जीवन की गरिमा को बेहतर बनाने में मदद मिलती है। इस दौरान क्लब ने कंडा जेल प्रशासन के सहयोग और समर्थन के लिए भी आभार व्यक्त किया।

Related posts