RHNN
Uncategorizedट्रेंडिंग न्यूज़लोकमंच

जेएनवी ठियोग के 14 छात्रों ने राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा

शिमला, 23 जुलाई (rhnn) : शतरंज की बिसात पर जेएनवी ठियोग के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया है। ठियोग में हिमाचल प्रदेश राज्य शतरंज संघ की ओर से आयोजित अंडर-13 राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में जवाहर नवोदय विद्यालय ठियोग के 14 विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र दिव्यांश ने तीसरा स्थान हासिल कर उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की। प्रतियोगिता में जेएनवी ठियोग के अन्य विद्यार्थियों ने भी बेहतर प्रदर्शन किया।

कार्तिक ने आठवां, आऊशी ने नौवां, निखिल ने 19वां, उज्ज्वल ने 24वां, अनमोल ने 35वां, वीर विद्या ने 39वां, यथार्थ ने 41वां, कर्मा ने 44वां, समिति ने 49वां, आरवी ने 51वां, कार्तिक ने 54वां, सानवी ने 62वां और ऋद्धिवर्या ने 63वां स्थान हासिल किया। विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों के प्रदर्शन पर खुशी जताते हुए कहा कि प्रतियोगिता में 14 विद्यार्थियों की भागीदारी स्वयं में विद्यालय के लिए गौरव की बात है। शतरंज विद्यार्थियों में एकाग्रता, तार्किक क्षमता और रणनीतिक सोच विकसित करने में अहम भूमिका निभाता है। प्रबंधन ने दिव्यांश समेत सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related posts