RHNN
Uncategorizedट्रेंडिंग न्यूज़लोकमंच

शवाल नाला–बाउटी जुब्बड़ सड़क मार्ग की पासिंग, क्षेत्रवासियों ने शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का जताया आभार

शिमला/कोटखाई, 04 अप्रैल 26 (RHNN) : कोटखाई उपमंडल की ग्राम पंचायत बगाहर के अंतर्गत शवाल नाला से बाउटी जुब्बड़ तक बनने वाले सड़क संपर्क मार्ग की प्रशासन द्वारा सफलतापूर्वक पासिंग कर दी गई है। इस उपलब्धि से क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने इस कार्य के लिए प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का आभार जताते हुए कहा कि उनके निरंतर प्रयासों और क्षेत्र के विकास के प्रति सकारात्मक सोच के चलते यह कार्य संभव हो पाया है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण से क्षेत्र में आवागमन की सुविधा बेहतर होगी और किसानों व बागवानों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने में आसानी मिलेगी। इससे कृषि और बागवानी गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जुब्बल–नावर–कोटखाई के अध्यक्ष मोतीलाल डेरटा, नायब तहसीलदार कोटखाई कलम सिंह, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी, एचआरटीसी के प्रतिनिधि, पंचायत के वरिष्ठ नागरिक, महिलाएं और युवा भी मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई कि क्षेत्र में विकास कार्य आगे भी इसी तरह जारी रहेंगे।

Related posts