शिमला, 04 अप्रैल 26 (RHNN) : इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) का 39वां दीक्षांत समारोह मंगलवार 7 अप्रैल को सुबह 11 बजे आयोजित किया जाएगा।यह बात शनिवार को क्षेत्रीय निदेशक डॉ. जोगिंद्र कुमार यादव ने शिमला में पत्रकार वार्ता के दौरान दी।उन्होंने बताया कि मुख्य कार्यक्रम इग्नू मुख्यालय नई दिल्ली में होगा, जिसका देशभर के 52 चयनित क्षेत्रीय केंद्रों में टेलीकॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीधा प्रसारण किया जाएगा।
इग्नू क्षेत्रीय केंद्र शिमला में भी इस अवसर पर स्थानीय स्तर पर समारोह आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स, इंजीनियर भवन, निगम विहार शिमला के सभागार में होगा। समारोह में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के कुलपति प्रो. महावीर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और दीक्षांत भाषण देंगे। समारोह के दौरान विभिन्न पाठ्यक्रमों में सफल विद्यार्थियों को डिग्री, डिप्लोमा और प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। इस संबंध में इग्नू क्षेत्रीय केंद्र शिमला द्वारा 4 अप्रैल को दोपहर 12:15 बजे क्षेत्रीय केंद्र परिसर, ब्लॉक नंबर-9, एसडीए कॉम्प्लेक्स कसुम्पटी में प्रेस वार्ता आयोजित की जाएगी।

