RHNN
Uncategorizedट्रेंडिंग न्यूज़लोकमंच

खेल जीवन का अभिन्न अंग : हर्ष बर्धन चौहान

शिमला, 09 जनवरी 26 (RHNN) : 69वीं राष्ट्रीय स्कूल खेल अंडर-14 लड़कों की वॉलीबॉल चैंपियनशिप 2025-26, का आयोजन स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में विद्यालय शिक्षा निदेशालय, हिमाचल प्रदेश की मेजवानी में दिनांक 5 जनवरी से 9 जनवरी 2026 तक पीएम श्री बॉयज रा व मा विद्यालय पांवटा साहिब जिला सिरमौर (हि.प्र.) का समापन माननीय उद्योग, संसदीय कार्य, श्रम और रोजगार मंत्री हिमाचल प्रदेश सरकार श्री हर्ष बर्धन चौहान जी के द्वारा किया गया। इस अवसर पर उनके साथ , अतिरिक्त शिक्षा निदेशक स्कूल शिक्षा हिमाचल प्रदेश श्री बी आर शर्मा जी, सयुंक्त निदेशक स्कूल शिक्षा डॉ जगदीश चंद नेगी जी,शिक्षा उप निदेशक (उच्च) विद्यालय शिक्षा जिला सिरमौर डॉ हिमेन्द्र चंद बाली जी,शिक्षा उप निदेशक स्कूल शिक्षा सुश्री रीता गुप्ता जी,शिक्षा उप निदेशक स्कूल शिक्षा (प्रारम्भिक) श्री राजीव ठाकुर जी,सहायक निदेशक खेलकूद श्री अजय पांटा जी, सहायक जिला खेलकूद अधिकारी मुख्यालय श्री संतोष चौहान जी, स्कूल गेम्स फ़ेडरेशन ऑफ़ इंडिया की ओर से श्रीमती सुशीला कुमारी फील्ड अधिकारी, वेंन्यु प्रभारी एवं प्रधानाचार्य स्थानीय विद्यालय डॉ प्रेम पाल ठाकुर जी, तकनीकि अधिकारी शिक्षा निदेशालय शिमला श्री सुरेंदर शर्मा जी स्थानीय पोंटा साहिब के प्रशासनिक अधिकारियों समेत विभिन्न विभागों के विभागाध्य्क्ष मौजूद थे। पाँच दिवसीय इस 14 वर्ष से कम आयु वर्ग की राष्ट्रीय वॉलीवाल प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की टीम प्रथम स्थान पर उत्तराखंड की द्वितीय स्थान पर मणिपुर तृतीय स्थान पर तमिलनाडु चौथे स्थान पर रही।

सर्वप्रथम राष्ट्रीय गीत वन्देमातरम से कार्यक्रम का आगाज हुआ। प्रतिभागी छात्रों द्वारा मुख्यातिथि के सामने भव्य परेड का प्रदर्शन किया। मुख्यातिथि महोदय जी का टोपी, लोईया, डांगरा और स्मृति चिह्न प्रदान कर स्वागत किया गया एवं विशिष्ट अतिथियों का स्वागत टोपी,शाल, और स्मृति चिह्न दे कर सम्मानित किया गया । इस अवसर पर पी एम श्री कन्या रा व मा वि पोंटा साहिब की छात्राओं ने विभिन्न राज्यों की संस्कृति की झलक प्रस्तुत कर सभी का मनोरंजन किया । रा व मा वि मानपुर देवड़ा के छात्रों द्वारा हिमाचली लोकनृत्य प्रस्तुत किया गया। वेन्यु प्रभारी डॉ प्रेम पाल ठाकुर जी ने सभी का मंच से स्वागत किया। महासचिव हिमाचल क्रीड़ा संगठन श्री संतोष चौहान जी ने इस पाँच दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। शिक्षा विभाग की ओर से अतिरिक्त निदेशक स्कूल शिक्षा श्री बी आर शर्मा जी ने मुख्य अथिति का धन्यवाद किया और छात्रों को अपना आशीर्वाद दिया। मुख्यतिथि महोदय जी ने भारत के विभिन्न राज्यों एवं विद्यालयों से आए खिलाड़ियों को जीत की बधाई दी और खेल को जीवन का अभिन्न अंग बताया। उन्होंने छात्रों को तकनीकी का सदुपयोग करने का आह्वान किया। पाँच दिवसीय इस 14 वर्ष से कम आयु वर्ग की राष्ट्रीय वॉलीवाल प्रतियोगिता में मुख्यातिथि द्वारा उत्तर प्रदेश की टीम को प्रथम स्थान के लिए गोल्ड मेडल,उत्तराखंड को द्वितीय स्थान के लिए सिल्वर मेडल एवं मणिपुर को तृतीय स्थान के लिए बरोंज मेडल दिया गया। उन्होंने विद्यालय में बनी अटल टिंकरिंग प्रयोगशाला का भी उद्घाटन किया। अंत में सयुंक्त निदेशक स्कूल शिक्षा हिमाचल प्रदेश डॉ जगदीश चंद नेगी जी ने पाँच दिवसीय इस 14 वर्ष से कम आयु वर्ग की राष्ट्रीय वॉलीवाल प्रतियोगिता को सफलता पूर्वक सम्पन्न करवाने के लिए बनी विभिन्न समितियों, विभागों एवं मीडिया कर्मियों का धन्यवाद किया।

Related posts