RHNN
Uncategorizedट्रेंडिंग न्यूज़लोकमंच

केंद्रीय बजट 2026–27 विकसित भारत के संकल्प को साकार करने वाला : सुशील कदशोली

शिमला, 02 फरवरी 26 (RHNN) : भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री सुशील कदशोली ने केंद्रीय बजट 2026–27 का स्वागत करते हुए इसे विकसित भारत की दिशा में सशक्त और दूरदर्शी कदम बताया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रस्तुत यह बजट गरीब, किसान, युवा और मध्यम वर्ग को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है, जिससे आर्थिक सशक्तिकरण के साथ सामाजिक संतुलन भी सुनिश्चित होगा। कदशोली ने कहा कि बजट में ग्रामीण विकास, सड़क एवं अन्य बुनियादी ढांचे, कृषि, स्वरोज़गार और पर्यटन को विशेष प्राथमिकता दी गई है, जिसका सीधा लाभ हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी राज्यों को मिलेगा। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, जल जीवन मिशन और ग्रामीण आवास योजनाओं के लिए किए गए प्रावधानों से दूरदराज़ क्षेत्रों में विकास की गति तेज होगी। उन्होंने कहा कि कृषि और स्वरोज़गार को बढ़ावा मिलने से ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी, जबकि पर्यटन में निवेश से युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। कुल मिलाकर यह बजट आत्मनिर्भर और विकसित भारत की मजबूत नींव रखता है

Related posts