शिमला, 04 फरवरी 26 (RHNN) : अनुसूचित जनजाति और अन्य परम्परागत वन निवासी (वन अधिकारों की मान्यता) अधिनियम 2006 के परिपेक्ष में वन अधिकारों की जानकारी देने और लोगों को जागरूक करने के उदेश्य से बुधवार को कार्यालय ग्राम पंचायत शोघी में क्षेत्र की 5 पंचायतों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस जागरूकता कार्यक्रम में तहसीलदार शिमला ग्रामीण संजीव गुप्ता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। संजीव गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 5 पंचायतों जिनमें शोघी, थड़ी, जलैल, आनंदपुर और कोट शामिल हैं, से संबंधित अधिकारों की जानकारी देने के दृष्टिगत तथा वन अधिकार समितियों के समक्ष अपने-अपने व्यक्तिगत और सामुदायिक दावे प्रस्तुत करने हेतु यह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें लोगों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।

