शिमला, 11 फरवरी 26 (RHNN) : प्रीपेड टैक्सी मैक्सी योजना शहर में चलाई जा रही है इस बारे में कॉन्फ्रेंस हॉल में एडिशनल एसपी रतन नेगी जी की अध्यक्षता में समस्त टैक्सी यूनियन के साथ बैठक की गई। इस बैठक में किस प्रकार से प्रीपेड टैक्सी का संचालन किया जाएगा इस बारे में एडिशनल एसपी साहब ने टैक्सी यूनियन के पदाधिकारी को अवगत कराया, लेकिन स्कीम की नोटिफिकेशन की कॉपी हमें उपलब्ध नहीं कराई क्योंकि उनका कहना था कि स्कीम की ड्राफ्टिंग अभी नहीं की गई है इसलिए टैक्सी यूनियन के पदाधिकारी स्क्रीम को समझने में असमर्थ रहे। किसी भी प्रकार की स्पष्ट रूपरेखा बैठक में स्पष्ट नहीं हो पाई।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं एडिशनल एसपी साहब ने बताया कि भारतवर्ष में मुंबई और दिल्ली में यह स्कीम अभी चलाई जा रही है और अब हिमाचल प्रदेश में भी स्कीम को शुरू किया जाना है। दिल्ली और मुंबई मेट्रो सिटी है दिन रात चलने वाली सिटी है इसका आकलन शिमला से किया जाना उचित नहीं है। इस स्कीम में बहुत अधिक संशय है जिस बारे में टैक्सी यूनियन द्वारा विभाग को 15 दोनों का अल्टीमेट आइटम दिया है कि हमें स्क्रीन के बारे में स्पष्ट करें। आज की बैठक का निष्कर्ष यह रहा की कोई भी यूनियन स्कीम से सहमत नहीं है और स्कीम का पूर्णता विरोध करती है।

