शिमला, 25 अप्रैल 26 (RHNN): इनर व्हील क्लब शिमला मिडटाउन द्वारा केल्टी में वरिष्ठ नागरिकों के लिए “गपशप अड्डा” का शुभारंभ किया गया। डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन पूजा गोयल के आधिकारिक दौरे के दौरान इसका उद्घाटन हुआ। यह पहल बुजुर्गों को आपसी संवाद और सामाजिक जुड़ाव का मंच प्रदान करेगी।
क्लब ने इस अवसर पर इको पार्क में इको-ब्रिक बेंच और गमले लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। साथ ही स्कूलों में विद्यार्थियों को ट्रैकसूट, फल व बिस्किट वितरित किए गए और एक जरूरतमंद महिला को सिलाई मशीन भेंट कर आत्मनिर्भर बनने में सहयोग दिया। चेयरमैन ने क्लब के सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए टीम के प्रयासों को प्रेरणादायक बताया।

