RHNN
Uncategorizedट्रेंडिंग न्यूज़लोकमंच

राष्ट्रपति के हिमाचल दौरे से पहले शिमला में सुरक्षा का कड़ा घेरा, पुलिस को ‘जीरो एरर’ पर काम करने के निर्देश

शिमला, 25 अप्रैल 26 (RHNN): राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित हिमाचल प्रदेश दौरे को लेकर राजधानी शिमला सहित प्रदेशभर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। दौरे को सफल और सुरक्षित बनाने के लिए पुलिस विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। इसी कड़ी में शिमला में तैनात पुलिस बल को विस्तृत सुरक्षा ब्रीफिंग दी गई, जिसमें हर स्तर पर सतर्कता और समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी ने जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि इस महत्वपूर्ण दौरे के दौरान ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने “शून्य त्रुटि” नीति अपनाने और सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने पर जोर दिया।अधिकारियों ने निर्देश दिए कि सभी सुरक्षा एवं फील्ड इकाइयों के बीच बेहतर समन्वय और लगातार संपर्क सुनिश्चित किया जाए। साथ ही आम जनता और आगंतुकों के साथ विनम्र व्यवहार बनाए रखने को भी कहा गया।

Related posts