शिमला, 12 मई 26 (RHNN) : हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. शशि धीमान ने आज राज्यपाल श्री कविंद्र गुप्ता से लोकभवन में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर, राज्यपाल को विद्यार्थी विज्ञान मंथन (वी.वी.एम.) विज्ञान भारती द्वारा प्रकाशित ‘विद्यार्थियों में सृजन और नवाचार को बढ़ावा’ पुस्तक जारी की। प्रो. धीमान ने राज्यपाल को अवगत करवाया कि वी.वी.एम. कक्षा छठी से ग्यारवीं तक के विद्यार्थियों के बीच विज्ञान को लोकप्रिय बनाने के लिए एक राष्ट्रीय कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना और प्रतिभावान विद्यार्थियों की पहचान करना है।
वी.वी.एम. विज्ञान भारती की एक पहल है, जिसे राष्ट्रीय शैक्षणिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद् (एनसीआरटी), जो शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत एक संस्था है और राष्ट्रीय विज्ञान संग्राहलय परिषद् (एनसीएसएम), जो संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के अंगर्तत एक स्वायत्त संगठन है, के सहयाग से संचालित किया जाता है। राज्यपाल ने भावी भारत के लिए डिजीटल आधारित तथा सबसे बड़ी विज्ञान प्रतिभा खोज परीक्षा के लिए वी.वी.एम. के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह भारतीय ज्ञान परम्परा के माध्यम से राष्ट्रीय गर्व को प्रोत्साहन देने तथा बच्चों के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इससे करियर विकास के लिए व्यक्तिगत क्षमताओं की पहचान होती है। राज्यपाल के सचिव श्री संदीप भारद्वाज भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

