RHNN
Uncategorizedट्रेंडिंग न्यूज़लोकमंच

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अलसिंडी का दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम शानदार

अलसिंडी/करसोग/शिमला, 11 मई 26 (RHNN) : स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित कक्षा दसवीं के वार्षिक परीक्षा परिणाम में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अलसिंडी के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। परीक्षा परिणाम में वैष्णवी ने 679 अंक (97 प्रतिशत) प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया।

वहीं मिताली ने 650 अंक (92.85 प्रतिशत) लेकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। साहिल ने 641 अंक (91.57 प्रतिशत) प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया। इसके अतिरिक्त रिद्धिमा ने 633 अंक (90.42 प्रतिशत) प्राप्त कर विद्यालय में चौथा स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य बेली राम ठाकुर ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के प्रति अपनी रुचि निरंतर बनाए रखने तथा भविष्य में और अधिक मेहनत कर जीवन के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य बेली राम ठाकुर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया। उन्होंने विद्यार्थियों की सफलता का श्रेय उनके कठिन परिश्रम, अभिभावकों के सहयोग तथा शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related posts