RHNN
Uncategorizedट्रेंडिंग न्यूज़लोकमंच

एनजेडसीसी और सांस्कृतिक दल के कलाकारों के लिए आभार समारोह आयोजित

शिमला,12 जून 26 (RHNN) : अंतर्राष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव-2026 के तहत 08 जून से 12 जून तक लगातार पांच दिन प्रस्तुति देने वाले कलाकारों के लिए आज यहाँ बचत भवन सभागार में अंतर्राष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव आयोजन समिति द्वारा आभार समारोह आयोजित किया गया।
इस आभार समारोह में उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र पटियाला के माध्यम से आए उत्तराखंड, राजस्थान, हरियाणा और जम्मू व कश्मीर के दल, वाद्य यंत्र वादक दल में महासू युवक सांस्कृतिक मंडल केदी कुपवी, जयेश्वरी सांस्कृतिक दल ठियोग, कोटेश्वरी सांस्कृतिक दल ठियोग, धरोहर डांस ग्रुप तथा फन एक्टिविटी (गोरिला, पांडा, टेडी बेयर आदि) दल के सदस्य शामिल रहे।

उपायुक्त एवं अध्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव आयोजन समिति अनुपम कश्यप ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव को एक उत्सव के रूप में आयोजित करने के इन कलाकारों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कलाकारों की प्रस्तुतियों ने न केवल स्थानीय लोगों का मनोरंजन किया बल्कि पर्यटकों को भी थिरकने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन इन सभी दलों का आभार व्यक्त करता है और आशा व्यक्त करता है कि यह सभी यहाँ से सुनहरी यादें लेकर वापस अपने राज्यों और क्षेत्रों में जायेंगे। उन्होंने कहा कि इस वर्ष का अंतर्राष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव इन कलाकारों की बदौलत ही सभी के लिए अविस्मरणीय बना है। उन्होंने सभी दलों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी (प्रोटोकॉल) ज्योति राणा, जिला भाषा अधिकारी सरोजना नरवाल, सहायक वित्त नियंत्रक हेमंत जोक्टा सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Related posts