RHNN
Uncategorizedट्रेंडिंग न्यूज़लोकमंच

पुलिस और होमगॉर्ड बैंड किये सम्मानित, मलखम्ब दल का किया आभार व्यक्त

शिमला,12 जून 26 (RHNN) : इस कड़ी में उपायुक्त एवं अध्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव आयोजन समिति अनुपम कश्यप ने आज हिमचाल प्रदेश पुलिस ब्रास बैंड भराड़ी और हिमाचल होम गार्ड बैंड सेकंड बटालियन के सभी जवानों को प्रशस्ति पत्र और स्मृतिचिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि पुलिस व होम गॉर्ड के जवान न केवल लोगों की सुरक्षा करते हैं बल्कि गीत-संगीत जैसे गतिविधियों में भी इनका प्रदर्शन उत्तम दर्जे का है। उन्होंने पुलिस और होमगार्ड बैंड को बेहतरीन प्रस्तुति के लिए बधाई दी।

इसके अतिरिक्त, उपायुक्त ने एकलव्य मलखम्ब दल दिल्ली के सभी सदस्यों को भी प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने में खेल गतिविधियां बेहद महत्वपूर्ण होती हैं और मलखम्ब जैसी गतिविधि तो शारीरिक और बौद्धिक क्षमता का पूर्ण विकास सुनिश्चित करती है। उन्होंने मलखम्ब दल का अंतर्राष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव-2026 में भाग लेने लिए आभार व्यक्त किया और आशा व्यक्त की कि आगे भी यह दल ऐसे ही युवाओं को नशे से दूर रहते हुए स्वस्थ रहने के लिए खेल गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित करता रहेगा। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी (प्रोटोकॉल) ज्योति राणा सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Related posts