शिमला,12 जून 26 (RHNN) : मुख्यमंत्री Sukhvinder Singh Sukhu ने शिमला जिले की सतलाई पंचायत के ग्राम कटैयां मझार निवासी अलका शर्मा द्वारा प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप-2026 में स्वर्ण पदक जीतने पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अलका शर्मा ने ग्रामीण परिवेश से निकलकर विश्व मंच पर स्वर्ण पदक हासिल कर हिमाचल प्रदेश को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि प्रदेश के युवाओं, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है। मुख्यमंत्री ने अलका शर्मा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उन्हें विश्वास है कि वह भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश और देश का नाम निरंतर रोशन करती रहेंगी। उन्होंने इस शानदार उपलब्धि को हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व का क्षण बताया।

