शिमला,03 जून 26 (RHNN) : राजकीय दंत महाविद्यालय शिमला में फ्रेशर्स वेलकम पार्टी वेलोरा का भव्य आयोजन हुआ। नए छात्रों का गर्मजोशी से स्वागत कर उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम के मुख्यातिथि प्राचार्य प्रो. योगेश भारद्वाज ने विद्यार्थियों को अनुशासन, मेहनत और समर्पण के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी तथा कॉलेज में उत्कृष्ट प्रदर्शन का आह्वान किया।सीएससीए के एडवाइजर्स एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने आयोजन में अहम भूमिका निभाई। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में नृत्य, गायन और अन्य गतिविधियों ने सभी का मन मोह लिया। प्रथम वर्ष के छात्रों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में मिस्टर फ्रेशर शाश्वत, मिस फ्रेशर मनस्वी, मिस्टर ऑरा आदित्य कठोच, मिस चारिस्मा सावी, मिस्टर रेगल विकास तथा मिस रेगल शरन्या को विजेता घोषित किया गया। अंत में सामूहिक फोटो के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। सभी संकाय सदस्यों ने आयोजन की सराहना की और उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा, विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिले नजर आए।

