RHNN
Uncategorizedट्रेंडिंग न्यूज़लोकमंच

लगन और मेहनत की मिसाल बनीं इनाया, नवोदय चयन से डीएवी न्यू शिमला में खुशी की लहर

शिमला, 17 जून (rhnn) : डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, सेक्टर-4 न्यू शिमला की होनहार छात्रा इनाया ने अपनी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अध्ययन के बल पर पी.एम.-श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, देओरीघाट (ठियोग) में कक्षा नौवीं के लिए चयन हासिल कर एक प्रेरणादायक उपलब्धि दर्ज की है। उनकी इस सफलता को विद्यालय में प्रतिभा और समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण माना जा रहा है। इनाया ने अपनी शिक्षा की शुरुआत यूरो किड्स, न्यू शिमला से की और वर्ष 2015 से डीएवी न्यू शिमला में निरंतर अध्ययनरत रहीं। शुरुआती कक्षाओं से ही उनकी शैक्षणिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी और सीखने के प्रति रुचि उन्हें अन्य विद्यार्थियों से अलग पहचान देती रही है। हाल ही में आयोजित चयन प्रक्रिया में उन्होंने बेहतर प्रदर्शन करते हुए यह महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की।

इस उपलब्धि पर इनाया और उनके परिवार ने विद्यालय के शिक्षकों एवं प्रधानाचार्य का आभार जताते हुए कहा कि डीएवी संस्थान ने उन्हें न केवल शिक्षा दी, बल्कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए अनुशासन, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच भी प्रदान की। विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने इनाया की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी। वहीं, परिवार ने इस सफलता का श्रेय निरंतर मार्गदर्शन और प्रोत्साहन को दिया।

Related posts