शिमला, 18 जून (rhnn) : जुब्बल की ग्राम पंचायत धार के पहाड़ गांव की होनहार खिलाड़ी समाईरा चौहान ने प्रथम हिमाचल प्रदेश सब-जूनियर बॉयज़ एवं गर्ल्स बॉक्सिंग चैंपियनशिप-2026 में रजत पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

समाईरा, श्री विजय चौहान (मंजू) की पुत्री हैं। ठाकुर रामलाल स्पोर्ट्स हॉस्टल, जुब्बल में चयनित होने के महज एक माह बाद उन्होंने रामपुर में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पहली बार भाग लिया और अपने वर्ग में सिल्वर मेडल अपने नाम किया। मात्र एक माह के प्रशिक्षण के बाद राज्य स्तर पर यह उपलब्धि उनकी मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण को दर्शाती है।
समाईरा की इस सफलता पर ग्राम पंचायत धार, पहाड़ गांव और पूरे जुब्बल क्षेत्र में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने उनकी उपलब्धि पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

