RHNN
Uncategorizedट्रेंडिंग न्यूज़लोकमंच

सरकार लगातार नई पार्किंग सुविधाओं का कर रही निर्माण : अनिरुद्ध सिंह

शिमला, 21 जून (rhnn) : पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा आज कसुम्पटी स्थित एसडीए कॉम्प्लेक्स में 28.37 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित बहुमंजिला पार्किंग का लोकार्पण किया गया। इस अत्याधुनिक पार्किंग में 315 वाहनों के खड़े करने की सुविधा उपलब्ध है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने इस पार्किंग सुविधा के निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए पर्याप्त बजट का प्रावधान किया था। शिमला शहर में पार्किंग स्थलों की आवश्यकता लगातार बढ़ रही है और राज्य सरकार अधिक पार्किंग सुविधाओं के निर्माण पर विशेष बल दे रही है, जिससे यातायात व्यवस्था सुचारू होगी और लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि यह पार्किंग स्थानीय निवासियों के साथ-साथ शिमला आने वाले पर्यटकों के लिए भी बेहद लाभदायक साबित होगी।

Related posts