RHNN
Uncategorizedट्रेंडिंग न्यूज़लोकमंच

जिला स्तरीय रामपुरी मेले के आयोजन के मद्देनज़र प्रशासन की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

शिमला, 25 जून (rhnn) : जुब्बल क्षेत्र के आराध्य देवता शाड़ी बनाड़ के सम्मान में मनाये जाने वाले ऐतिहासिक ज़िला स्तरीय रामपुरी मेले के आयोजन को लेकर आज एक बैठक उपमंडलाधिकारी जुब्बल के कार्यालय में आयोजित की गयी। गौरतलब है कि यह मेला प्रति वर्ष 16,17 व 18 जुलाई को मनाया जाता है जिसमें जुब्बल क्षेत्र के लोग बहुत बड़ी संख्या में भाग लेते है और यह परम्परा सैकड़ो वर्षों से चली आ रही है।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपमंडलाधिकारी जुब्बल गुरमीत नेगी ने बताया कि इस मेले के दौरान बहुत बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुब्बल और साथ लगते क्षेत्र से रामपुरी पहुँचते है और यहाँ पर आयोजित होने वाले साँस्कृतिक कार्यक्रमों का आनन्द उठाते है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष भी मेले के दौरान बिजली, पानी, यातायात, कानून और व्यवस्था को सुचारु और गतिशील रखने हेतू सभी सम्बंधित विभागों को निर्देश दे दिये गए है। बैठक में मेला कमेटी (रामपुरी मेला) के सदस्यों ने भी भाग लिया और अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर नायब तहसीलदार जुब्बल, बीडीओ जुब्बल और अन्य सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts