RHNN
Uncategorizedट्रेंडिंग न्यूज़लोकमंच

करसोग में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, ढाबों पर छापा; 10 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त

करसोग/शिमला, 25 जून (rhnn) : करसोग में बुधवार को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग तथा गैस एजेंसी की संयुक्त टीम ने विभिन्न ढाबों पर औचक निरीक्षण कर बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान व्यावसायिक उपयोग में लगाए जा रहे 10 घरेलू एलपीजी सिलेंडर जब्त किए गए, जिससे ढाबा संचालकों में हड़कंप मच गया। निरीक्षण अभियान में खाद्य एवं आपूर्ति निरीक्षक जगत राम तथा प्रभारी गैस एजेंसी सोमकृष्ण शामिल रहे। टीम ने कई ढाबों का निरीक्षण किया और घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग के मामले पकड़े। खाद्य एवं आपूर्ति निरीक्षक जगत राम ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि नियमों का उल्लंघन करने वाले ढाबा संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए जाएंगे। नियमानुसार उनके खिलाफ जुर्माना सहित अन्य कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है। विभाग ने स्पष्ट किया कि घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित है और भविष्य में भी ऐसे औचक निरीक्षण लगातार जारी रहेंगे। विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र के ढाबा संचालकों और व्यापारियों में हड़कंप का माहौल देखने को मिला।

Related posts