शिमला, 25 जुलाई (rhnn) : टुटू मार्केट वेलफेयर कमेटी के चुनाव शनिवार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए। प्रधान पद पर सुरेंद्र ठाकुर (बिट्टू) ने अजय कुमार शर्मा को पांच वोटों से हराकर जीत दर्ज की। सुरेंद्र ठाकुर को 108, जबकि अजय कुमार शर्मा को 103 वोट मिले। उपप्रधान पद पर संतोष कुमार पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं।महासचिव पद पर कमल प्रीत कोहली ने तीन वोटों से जीत हासिल की। सह सचिव पद पर सपना शर्मा और कोषाध्यक्ष पद पर जयदेव सूद विजयी रहे। चुनाव में कुल 222 मतदाताओं में से 215 ने मतदान किया।नवनियुक्त प्रधान सुरेंद्र ठाकुर ने कहा कि टुटू बाजार उनका परिवार है और व्यापारियों की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता रहेगा। बाजार में पार्किंग व्यवस्था, लोडिंग-अनलोडिंग प्वाइंट, सुरक्षा के लिए सीसीटीवी व पुलिस गश्त बढ़ाने, प्रशासन से बेहतर समन्वय और व्यापारियों की एकजुटता मजबूत करने के लिए काम किया जाएगा।

