RHNN
Uncategorizedट्रेंडिंग न्यूज़लोकमंच

झाकड़ी में 7 ग्राम चिट्टे के साथ 28 वर्षीय युवक गिरफ्तार

रामपुर/शिमला, 20 अगस्त (rhnn) : शिमला पुलिस के नशा विरोधी अभियान के तहत पुलिस थाना झाकड़ी की टीम ने एक युवक को 7 ग्राम चिट्टे (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार 20 अगस्त को झाकड़ी पुलिस की टीम खील ढांक के समीप गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान टीम को एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में मिला। शक के आधार पर पुलिस ने नियमानुसार उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 7 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद हुआ।

पुलिस ने आरोपी की पहचान 28 वर्षीय नीमा दोरजे उर्फ विकास पुत्र बाबू तमांग, निवासी झाकड़ी, तहसील रामपुर, जिला शिमला के रूप में की है। बरामदगी के आधार पर पुलिस थाना झाकड़ी में अभियोग संख्या 65/2026 के तहत धारा 21 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस मामले में चिट्टे की सप्लाई और इसके स्रोत को लेकर भी जांच कर रही है।

Related posts