RHNN
Uncategorizedट्रेंडिंग न्यूज़लोकमंच

संजौली में सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन का पंजीकरण, बुजुर्गों के हितों के लिए करेगा कार्य

शिमला, 16 जुलाई(rhnn) : संजौली क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं के समाधान और उनके सामाजिक व स्वास्थ्य संबंधी हितों की रक्षा के उद्देश्य से गठित सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन, संजौली का हिमाचल प्रदेश सोसायटीज रजिस्ट्रेशन एक्ट-2006 के तहत विधिवत पंजीकरण हो गया है। एसोसिएशन का पंजीकरण 3 जुलाई 2026 को किया गया। एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय कुमार शर्मा ने बताया कि 17 अगस्त 2025 को संजौली में आयोजित वरिष्ठ नागरिकों की बैठक में सर्वसम्मति से गैर-राजनीतिक और कल्याणकारी संगठन के गठन का निर्णय लिया गया था। इसके बाद गठित कार्यकारिणी को उप-नियम तैयार करने और संगठन का पंजीकरण कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, जिसे अब पूरा कर लिया गया है।

एसोसिएशन के संरक्षक नरेश कुमार बंटा हैं। कार्यकारिणी में पी.आर. गुप्ता को उपाध्यक्ष, विजय कुमार सोनोरिया को सचिव, जितेंद्र कुमार को संयुक्त सचिव, प्रताप सिंह राणा को कोषाध्यक्ष तथा ए.के. लखनपाल को संयुक्त कोषाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा रमेश चंद सवाहने, विजय वीर सिंह डोगरा, शिवेंदर बतिश, राम पाल शर्मा, बी.एस. कैंडल और सुरिंदर जालटा कार्यकारिणी सदस्य हैं। अध्यक्ष विजय कुमार शर्मा ने बताया कि एसोसिएशन का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं का समाधान करना, उनके स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा और सम्मान के लिए कार्य करना है। उन्होंने क्षेत्र के सभी वरिष्ठ नागरिकों से एसोसिएशन की सदस्यता लेकर बुजुर्गों के कल्याण के लिए चलाए जा रहे प्रयासों में सक्रिय सहयोग देने की अपील की।

Related posts