RHNN
Uncategorized ट्रेंडिंग न्यूज़ लोकमंच

सुक्खू सरकार की पहली कैबिनेट बैठक शुरू

शिमला-13 जनवरी (rhnn) : सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार की पहली कैबिनेट बैठक शुरू हो गई है। कैबिनेट बैठक में मंत्री विक्रमदित्य सिंह के अलावा सभी मंत्री मौजूद हैं । कैबिनेट में पुरानी पेंशन बहाली को लेकर फैसला लिया जाएगा। जिसके संकेत मुख्यमंत्री ने पहले ही दे दिया है। साथ ही चुनावी घोषणापत्र में भी कांग्रेस ने पहले ही कैबिनेट बैठक में OPS देने का वादा किया है। इसके अलावा अनाथ बच्चों के लिए भी सरकार कोई बड़ी योजना ला सकती है।

प्रदेश सचिवालय में एक ओर प्रदेश सरकार अपनी पहली कैबिनेट बैठक कर रही है तो दूसरी ओर सचिवालय के बाहर कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली को लेकर जश्न मनाना शुरू कर दिया है। प्रदेशभर से सैकड़ों की संख्या में कर्मचारी राज्य सचिवालय के बाहर पहुंचे हुए हैं। पहली कैबिनेट बैठक में कांग्रेस सरकार की पहली गारंटी यानी पुरानी पेंशन स्कीम (ओपीएस) को मंजूरी मिलने जा रही है।कर्मचारियों ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने उनकी मांग को कभी नहीं सुना। आज सुक्खू सरकार लोहड़ी के पर्व पर कर्मचारियों को पुरानी पेंशन स्कीम की सौगात देने जा रही है। कर्मचारी प्रदेश सरकार का इसके लिए आभार व्यक्त करते हैं। वहीं कर्मचारी अपने साथ पारपंरिक वाद्ययंत्र बजाने वालों की टोली भी साथ लाए हैं। सचिवालय के बाहर कर्मचारी लोकगीतों पर नाटी डालकर जश्न मना रहे हैं। महिलाएं भी काफी संख्या में पहुंची हैं।

Related posts