RHNN
Uncategorized ट्रेंडिंग न्यूज़ लोकमंच

पार्टी विरोधी कार्य करने वाले 6 वर्ष के लिए निष्कासित

शिमला-03 फरवरी (rhnn) : भाजपा ने पार्टी विरोधी कार्य करने वाले 4 नेताओं को बाहर का रास्ता दिखाया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने आदेश जारी करते हुए भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य टेकचंद चंदेल नालागढ़ , अनु ठाकुर आनी, बालक राम ठाकुर बंजार तथा महेंद्र ठाकुर आनी को विधानसभा चुनाव 2022 में पार्टी विरोधी गतिविधियों में सम्मिलित पाए जाने पर पार्टी से 6 वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक अनुशासित राजनीतिक दल है तथा किसी भी स्तर पर अनुशासनहीनता को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Related posts