शिमला-04 मई (rhnn) : शिमला नगर निगम में 24 सीटें जीतकर कांग्रेस ने शानदार जीत हासिल की, भाजपा को 9 सीटों पर संतोष करना पड़ा, 1 सीट पर वामपंथी जीते , मुख्य मंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार बनने के बाद पहली विजय, लेकिन मुख्य मंत्री व उप मुख्य मंत्री अपने अपने क्षेत्र में जिलापरिषद व पंचायत समिति के चुनाव हार गये तीनों स्थोनों में भारतीय जनता पार्टी को विजय प्राप्त हुई है, सूत्रों के अनुसार अब शिमला नगर-निगम में सुक्खू समर्थक सुरेन्द्र चौहान का महापौर बनना लगभग तय है।
वार्ड 3 केथु से कांता सुयाल कांग्रेस जीती , वार्ड 4 अनाडेल से काग्रेस की उर्मिला कश्यप जीती , वार्ड 6 टूटू से कांग्रेस की मोनिका भारद्वाज जीती , वार्ड 7 मज्याठ से अनीता शर्मा कांग्रेस जीती , वार्ड 9 कच्चीघाटी काग्रेस की किरण शर्मा जीती, वार्ड 10 टूटीकण्डी काग्रेस की उमा जीती, वार्ड 11. नाभा से काग्रेस की सिमी नंदा जीती, वार्ड 14. राम बाजार काग्रेस की सुषमा कुठियाला जीती, 15 लोअर बाजार से कांग्रेस की Umang Bagga जीती, 16 जाखु से कांग्रेस प्रत्याशी Atul Gautam की जीत, 17 बेनमोर से कांग्रेस प्रत्याशी Sheenam Kuthiala की जीत, 18 इंजन घर से कांग्रेस के अंकुश की जीत, 19 संजौली :ममता चंदेल कांग्रेस विजयी, 21 लोअर ढली विशाखा मोदी कांग्रेस जीती, 22.शांति विहार कांग्रेस के विनीत शर्मा की जीत, 23.भट्ठाकुफर नरेन्द्र ठाकुर कांग्रेस जीत, 24.सांगटी दलीप कुमार कांग्रेस जीत, 25.मल्याणा:शांता वर्मा कांग्रेस की जीत, 28.छोटा शिमला सुरेन्द्र चौहान कांग्रेस जीत, 29.विकासनगर से कांग्रेस की उम्मीदवार रचना जीती, 30.कंगनाधार से रामरत्न वर्मा कांग्रेस की जीत , 33. खलीणी चमन प्रकाश कांग्रेस, 34. कनलाेग आलोक पाठनिया कांग्रेस जीती
वार्ड 1 भराड़ी से मीनू चौहान बीजेपी की जीत, वार्ड 2 रुल्दू भट्टा से बीजेपी की सरोज ठाकुर जीती , वार्ड 12. फागली से बीजेपी कल्याण चन्द धीमान जीत, वार्ड 13. कृष्णा नगर से बीजेपी बीटू कुमार bjp जीत, 20 अप्पर ढली से बीजेपी की कमलेश मेहता जीती, 26.पंथाघाटी से भाजपा की कुसुम ठाकुर जीती, 27.कसुम्पटी से रचना जीना शर्मा भाजपा की जीत, 31.पटियाेग से आशा शर्मा भाजपा की जीत ,32.न्यू शिमला से निशा ठाकुर भाजपा विजयी घोषित
वार्ड 5 समरहिल सीपीआईएम के वीरेंद्र ठाकुर की जीत
शिमला नगर निगम चुनाव में कांग्रेस ने प्रचंड जीत हासिल की है। निगम की 34 सीटों में से कांग्रेस ने 24 सीटों पर जबकि भाजपा ने 9 सीटें और माकपा को एक सीट से संतोष करना पड़ा है।