RHNN
Uncategorized ट्रेंडिंग न्यूज़ लोकमंच

प्रदेश में फिर आंधी ओलावृष्टि की संभावना

शिमला-07 जून (rhnn) : प्रदेश में आज एक बार फिर मौसम के मिजाज बदलेंगे। मौसम विभाग ने आंधी वर्षा को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। दिन की शुरुआत खिली धूप से होने के साथ हल्के बादल भी छा गए हैं। पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश में आंधी और वर्षा की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग द्वारा लगाए गए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 20 जून के बाद हिमाचल में मानसून के पहुंचने का अनुमान है। मई माह में लगातार आंधी वर्षा के कारण दिसंबर जैसी ठंड मई और जून में दर्ज की जा रही है। जून माह में सामान्य से तीन से चार डिग्री कम तापमान दर्ज किया जा रहा है। प्रदेश में मई माह में आंधी और ओलावृष्टि के साथ वर्षा के कारण सेब सहित अन्य फलों को नुकसान हुआ है।मंगलवार को बर्फबारी, ओलावृष्टि और वर्षा के कारण अधिकतम तापमान में एक से पांच डिग्री तक की गिरावट आई है। अधिकतम तापमान में सबसे अधिक गिरावट रिकांगपिओ में 5.3 डिग्री, कल्पा में 4.4 डिग्री की गिरावट आई है। अधिकतम तापमान सामान्य से दासे से 6.7 डिग्री तक कम दर्ज किए जा रहे हैं।

Related posts