शिमला-19 जून (rhnn) : बिपरजॉय ने हिमाचल की ओर रुख कर दिया है और इसका असर 2 दिन हिमाचल में देखने को मिलेगा। जिसके चलते मौसम विभाग ने सोमवार को भारी बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने का यैलो अलर्ट रहेगा। 19 और 22 जून को यैलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पाल ने कहा कि सोमवार को भी प्रदेश में भारी बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने का यैलो अलर्ट रहेगा और इसमें बिपरजॉय का असर भी रहेगा। इसके साथ ही प्रदेश में अब प्री-मानसून भी दस्तक दे देगा।
रविवार को ऊना में राज्य का सर्वाधिक तापमान 37.6 डिग्री सैल्सियस रहा जबकि केलांग में न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री रहा है। राज्य में पिछले 24 घंटों में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हुई, जिसमें भुंतर में 0.2 मिलीमीटर वर्षा रिकाॅर्ड की गई है। रविवार को धर्मशाला में 10.0, कांगड़ा में 3.0, मंडी में 2.0 मिलीमीटर वर्षा हुई है। शिमला का अधिकतम तापमान 24.0 डिग्री सैल्सियस रहा है और राज्य के अधिकतम तापमान मेें सामान्य से -1.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।
राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार प्री-मानसून के अब तक के सीजन में बागवानी को 91.17 करोड़ रुपए, जबकि कृषि क्षेत्र को 54.92 करोड़ रुपए का नुक्सान हो चुका है। प्रदेश के किसानों का कहना है कि सेब की खेती में 50 से 60 फीसदी तक नुक्सान हो सकता है।