शिमला, 31 अगस्त (rhnn) : शिमला में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनय कुमार जी की अध्यक्षता मे लोकतंत्र और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए राज्यस्तरीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। उत्तराखंड में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री मल्लिकार्जुन खरगे जी के सभा स्थल के शुद्धिकरण जैसी निंदनीय घटना के खिलाफ आवाज उठाने पर नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी के विरुद्ध FIR दर्ज किया जाना भाजपा सरकार की तानाशाही और लोकतांत्रिक आवाज़ को दबाने की मानसिकता को दर्शाता है। इसी अलोकतांत्रिक कार्रवाई के विरोध में आज शिमला में भाजपा के खिलाफ आयोजित धरना-प्रदर्शन में प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी, उपमुख्यमंत्री श्री मुकेश अग्निहोत्री जी, मंत्रिमंडल के सदस्यों, कांग्रेस विधायकों, पूर्व विधायकों, पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ भाग लिया।
राहुल गांधी जी देश में संविधान, लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और समानता की आवाज़ को पूरी मजबूती से उठा रहे हैं। उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज कर उनकी आवाज़ को न तो दबाया जा सकता है और न ही कांग्रेस पार्टी को जनहित के मुद्दों से पीछे हटाया जा सकता है। कांग्रेस पार्टी अपने राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए हमारा संघर्ष जारी रहेगा। नफरत, भेदभाव और राजनीतिक प्रतिशोध की राजनीति के विरुद्ध हम सड़क से सदन तक अपनी आवाज़ बुलंद करते रहेंगे। लोकतंत्र की आवाज़ को FIR से नहीं दबाया जा सकता। संविधान और सामाजिक न्याय की लड़ाई जारी रहेगी।

