RHNN
Uncategorized ट्रेंडिंग न्यूज़ लोकमंच

आपदा राहत कोष में HPSEDC ने दिया 21 लाख रुपए का अंशदान

शिमला-05 अक्टूबर (rhnn) : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वीरवार को हिमाचल प्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम (एचपीएसईडीसी) के निदेशक मंडल की 106वीं बैठक की अध्यक्षता की। एचपीएसईडीसी ने वित्त वर्ष 2022-23 में 200 करोड़ का रिकॉर्ड टर्नओवर और 8.16 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ अर्जित किया है। निगम ने इतिहास में पहली बार सरकार को लाभांश का भुगतान किया है जिसके तहत वित्त वर्ष 2021-2022 के 18,58,350 रुपए और वित्त वर्ष 2022- 2023 के 74,33,400 रुपए का डेविडेंट जमा किया है। निगम ने आपदा प्रभावितों की सहायता के लिए आपदा राहत कोष में 21,00,000 रुपए के अंशदान भी किया।

Related posts