RHNN
Uncategorized ट्रेंडिंग न्यूज़ लोकमंच

AIIMS में करवाएंगे सीएम सुक्खू इलाज

शिमला-27 अक्टूबर (rhnn) : पेट में इंफेक्शन के चलते सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का उपचार शिमला के आईजीएमसी अस्पताल में चल रहा है। अपना बेहतर तरीके से उपचार करने के लिए अब सीएम सुक्खू दिल्ली में जाएंगे। सीएम शुक्रवार को हेलिकॉप्टर के जरिये दिल्ली रवाना होंगे। यहां से वह एम्स अस्पताल में अपना चैकअप करवाएंगे।

बता दें कि गुरुवार सुबह सीएम को शिमला के आईजीएमसी अस्पताल में भर्ती किया गया था। दरअसल, शुक्रवार को सीएम दफ्तर की तरफ से सीएम के दिल्ली जाने का प्लान सांझा किया गया है, जिसमें उनके एम्स में जांच के लिए जाने की बात कही गई है। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के पेट में इन्फेक्शन होने के वजह से उन्हें तकलीफ हुई थी।बुधवार रात को 12 बजे उन्हें पेट दर्द हुआ और फिर गुरुवार अलसुबह उन्हें आईजीएमसी शिमला में भर्ती किया गया। यहां पर उनके टेस्ट लिए गए थे।अन्य टेस्ट रिपोर्ट जहां सामान्य पाई गई हैं। लेकिन पेट में इनफेक्शन का पता चला है। गुरुवार को भी सीएम अस्पताल में भर्ती रहे। ऐसे में शाम को सुक्खू के स्वास्थ्य की जांच के लिए आईजीएमसी प्रशासन ने 6 सदस्यीय डॉक्टरों की टीम बनाई थी। इसमें गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. बृज शर्मा, मेडिसिन विभागाध्यक्ष डा. बलवीर, हृदय रोग विभाग के एचओडी डॉ. पीसी नेगी, सर्जरी के डॉ. यूके चंदेल, यूरोलॉजी के डा. पंपोश रैना और रेडियोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. अनुपन झोबटा को शामिल किया गया था। आईजीएमसी के एमएस डॉ. राहुल राव ने बताया था कि गुरुवार को मुख्यमंत्री का अल्ट्रासाऊंड और अन्य टेस्ट भी सामान्य पाए गए।

Related posts