RHNN
Uncategorized एक्सपर्ट्स एडवाइज एजुटेन्मेंट ट्रेंडिंग न्यूज़ युवात्मा लोकमंच

प्रदेश में मौसम खराब, ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं पर बर्फबारी का अनुमान

शिमला-01 दिसंबर (rhnn) : प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट बदलने वाला है। राजधानी शिमला में सुबह से आसमान में काले बादल छाए हुए हैं जिससे ठंड काफी बढ़ गई हैं। लोगों को ठंड से बचने के लिए आग का सहारा भी लेना पड़ रहा हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज कुछ जिलों की ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं पर बर्फबारी का अनुमान जताया है है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के विज्ञानिक संदीप कुमार ने बताया कि बीते कल से जिला ऊना, बिलासपुर, मंडी, शिमला में कुछ स्थानों पर बारिश हुई है। कुल्लू, चंबा, लाहुल स्पीति, किन्नौर की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी व प्रदेश के मध्यवर्ती स्थानों पर कुछ जगह बारिश की संभावना हैं। इससे दिन के तापमान में चार से छह डिग्री तक गिरावट आई है। 2 दिसंबर से पूरे राज्य में मौसम साफ़ रहने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि कल्पा में न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री जबकि शिमला का न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अब सर्दियों के दस्तक देने के साथ सुबह और शाम की ठंडक बढ़ने लगी है। मैदानी क्षेत्रों मे न्यूनतम तापमान में कमी आ रही है।

Related posts