शिमला-02 जनवरी (rhnn) : राज्य के जंगलों में लगी आग के कारण सात जिलों में धुंध के चलते न्यूनतम व अधिकतम तापमान में कमी दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने मंगलवार व बुधवार को मंडी, कांगड़ा, सिरमौर आदि में धुंध का येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने आगामी चार दिन तक मौसम साफ रहने का अनुमान लगाया है। धूप निकलने के बावजूद अधितम तापमान में मामूली अंतर आया है। मौसम विभाग ने मंगलवार व बुधवार को मंडी, कांगड़ा, ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, सोलन व सिरमौर में धुंध का यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने आगामी चार दिन तक मौसम साफ रहने का अनुमान लगाया है। हालांकि एक-दो स्थानों पर बादल छा सकते हैं। नारकंडा व केलांग को छोड़कर बाकी सभी स्थानों से अधिक ठंडा दिन ऊना में दर्ज किया गया।
बता दें कि प्रदेश में वर्ष 2016 के बाद दिसंबर में सबसे कम वर्षा हुई है। 10 जिलों में सामान्य से 80 से 99 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई है। प्रदेश में दिसंबर में सामान्य वर्षा 38 मिलीमीटर के मुकाबले 5.8 मिलीमीटर वास्तविक वर्षा के साथ 85 प्रतिशत कम हुई है। पहली अक्टूबर से 31 दिसंबर 2023 तक प्रदेश में 82.9 मिलीमीटर सामान्य वर्षा के मुकाबले 45.2 मिलीमीटर वास्तविक वर्षा 45 प्रतिशत कम हुई है। जिला हमीरपुर व चंबा में सामान्य, ऊना व बिलासपुर में अधिक वर्षा हुई है। जिला लाहुल स्पीति, किन्नौर, कुल्लू, मंडी, कांगड़ा, शिमला, सोलन व सिरमौर में कम वर्षा हुई है।