RHNN
Uncategorized ट्रेंडिंग न्यूज़ लोकमंच

प्रदेश सरकार फिर लेगी 672 करोड़ रूपए का कर्ज

शिमला-21 मार्च (rhnn) : प्रदेश की सुक्खू सरकार एक बार फिर केंद्र से कर्ज लेने को तैयारी में है। सरकार मार्च माह में दूसरी बार कर्ज ले रही है। इस बार सरकार ने 672 करोड़ रुपए कर्ज लेने का निर्णय लिया है। इसके लिए केंद्रीय वित्त मंत्रालय से मंजूरी मिल गई है जिसके बाद सरकार ने ऋण के लिए आवेदन किया है। ऋण की यह राशि सरकारी कोष में 26 मार्च तक जमा हो जाएगी। सरकार ने इससे पहले इसी महीने 1100 करोड़ रुपए कर्ज लेने के लिए आवेदन किया था। सरकार को 672 करोड़ रुपए का ऋण 15 वर्ष की अवधि के भीतर वापस लौटाना होगा। जानकारी के अनुसार इस वर्ष अब तक सरकार 7700 करोड़ रुपए का ऋण ले चुकी है जिसमें 672 करोड़ रुपए और जुड़ जाएंगे।

प्रदेश सरकार पर इस समय कर्ज राशि बढ़कर करीब 81,362 करोड़ रुपए हो जाएगी। ऐसे में अब प्रदेश के हर व्यक्ति पर 1,02,818 रुपए से अधिक का कर्ज है जबकि भाजपा सरकार के सत्ता में आने से पहले प्रति व्यक्ति कर्ज 76,630 रुपए था।

Related posts