शिमला-24 अप्रैल (rhnn) : भाजपा के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय सूचना व प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा है कि केंद्र की मोदी सरकार ने अपने 10 वर्षों के कार्यकाल में देश के विकास के लिए कई ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सभी वर्गों का समान विकास सुनिश्चित किया है और देश के करीब 25 करोड़ लोगों कोगरीबी रेखा से बाहर लाया। अनुराग ठाकुर ने हैदराबाद में भाजपा प्रत्याशी केपक्ष में चुनाव प्रचार के दौरान कहा कि पिछले 10 वर्षों में चार करोड़लोगों को पक्के आवास, 13 करोड नल से जल, 12 करोड़ शौचालय, 11 करोड़ बहनोंको रसोई गैस सिलेंडर करीब 81 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज और 60 करोड़ सेअधिक व्यक्तियों को पांच लाख रूपए तक के निशुल्क इलाज की सुविधा दी गई। उन्होंनेकहा कि केंद्र सरकार सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के मूल मंत्र के साथआगे बढ़ रही है जबकि कांग्रेस ने अपने 60 वर्षों के शासनकाल में देश कासिर्फ नुकसान ही किया है। अनुराग ठाकुर ने दावा किया कि देश में केवल मोदी की गारंटी चलती है और नरेन्द्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।