RHNN
एजुटेन्मेंट ट्रेंडिंग न्यूज़ नारी शक्ति युवात्मा लोकमंच

मानसिक संतुलन को बनाए रखने के लिए योग सतत प्रक्रिया : शिव प्रताप शुक्ल

शिमला-21 जून (rhnn) : विश्व योग दिवस के उपलक्ष्य पर शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश के सभी जिलों में बड़ी संख्या में कार्यक्रम हुए। प्रदेश आयुष विभाग की ओर से मुख्य कार्यक्रम का आयोजन शिमला के रिज मैदान पर किया गया। रिज पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल सहित करीब एक हजार लोगों ने 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास किया। इस मौके पर हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने देशवासियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाई दी ।

राज्यपाल ने कहा कि भारत की परंपरा में ही योग रहा है। भारत के ऋषियों ने इसे सभी लोगों को दिया लेकिन इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यावाद करते हैं कि उन्होंने अपने विशेष प्रयास से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर योग को करने के लिए एक ऐसी व्यवस्था की मांग की और संयुक्त राष्ट्र संघ ने 21 जून को विश्व योग दिवस के रूप में घोषित किया।इसी का परिणाम है कि आज विश्व के 124 से अधिक देशों में शुरू हुआ योगाभ्यास बढ़ता चला जा रहा है। भाजपा ने भी मंडल स्तर पर विश्व योग दिवस के उपलक्ष्य पर विभिन्न कार्यक्रम रखे गए। इस दौरान लोगों ने विभिन्न योगासन किए।

राज्यपाल ने कहा कि योग सतत प्रक्रिया है और उसको निश्चित रूप से सभी लोगों को अपने स्वास्थ्य की दृष्टि से और मानसिक संतुलन को बनाए रखने के लिए करना चाहिए। इस मौके पर स्कूली बच्चों और विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी योग किया।

Related posts