शिमला , 02 दिसंबर 25 (RHNN): आज भाजपा शिमला शहरी विधानसभा के मंडलों की महत्वपूर्ण बैठक शिमला शहरी मंडल अध्यक्ष श्री राजीव पंडित और शिमला संजौली मंडल उपाध्यक्ष श्री संजीव ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में 2022 भाजपा प्रत्याशी शिमला शहरी विधानसभा श्री संजय सूद जी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
इस दौरान, शिमला शहरी विधानसभा क्षेत्र के जनहित मुद्दों और आम नागरिकों की समस्याओं पर गहन चर्चा हुई। नेताओं ने इस बात पर मंथन किया कि इन समस्याओं का समाधान किस प्रकार किया जाए और नागरिकों की आवाज को प्रभावी ढंग से सरकार तक कैसे पहुंचाया जाए। निर्णय लिया गया है कि भाजपा शिमला शहरी विधानसभा इन मुद्दों पर जल्द ही बहुत बड़ा और निर्णायक कदम उठाएगी।

