RHNN
Uncategorizedट्रेंडिंग न्यूज़लोकमंच

शूलिनी विश्वविद्यालय में छात्र की मौत पर एबीवीपी का आक्रोश, लापरवाही का लगाया आरोप

शिमला/सोलन, 03 अप्रैल 26 (RHNN) : सोलन स्थित शूलिनी विश्वविद्यालय में एक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिषद की हिमाचल प्रदेश प्रदेश मंत्री नैंसी अटल ने कहा कि यह घटना प्रशासन की लापरवाही और छात्रों की समस्याओं के प्रति असंवेदनशील रवैये का परिणाम है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार छात्र मानसिक दबाव, शैक्षणिक तनाव और प्लेसमेंट से जुड़े मुद्दों से जूझ रहा था, लेकिन उसकी समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया गया। इस घटना के बाद विश्वविद्यालय परिसर में छात्रों ने विरोध प्रदर्शन भी किया। एबीवीपी ने आरोप लगाया कि मामले की सच्चाई सामने आने से रोकने के प्रयास किए जा रहे हैं। परिषद ने प्रदेश सरकार से उच्च स्तरीय जांच कराने, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी कि न्याय नहीं मिलने पर प्रदेशभर में आंदोलन किया जाएगा।

Related posts