RHNN
Uncategorizedट्रेंडिंग न्यूज़लोकमंच

शिमला पुलिस ने जीता पर्यटक का दिल, ₹56 हजार नकदी और पासपोर्ट सुरक्षित सौंपे

शिमला,25 मई 26 (RHNN) : शिमला के रिज मैदान क्षेत्र में तैनात शिमला पुलिस के जवान ने ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए एक पर्यटक का लावारिस बैग सुरक्षित लौटाकर मिसाल पेश की है। जानकारी के अनुसार 24 मई 2026 को PAR द मॉल में ड्यूटी के दौरान एक पुलिस कर्मी को लावारिस बैग मिला। बैग की तलाशी लेने पर उसमें ₹56 हजार की नकद राशि और दो पासपोर्ट बरामद हुए। पुलिस कर्मी ने बिना देर किए बैग को सुरक्षित रूप से पुलिस के सुपुर्द कर दिया। आवश्यक सत्यापन प्रक्रिया पूरी करने के बाद बैग उसके वास्तविक मालिक अमृत जैन निवासी जयपुर, राजस्थान को सकुशल वापस सौंप दिया गया। अपना सामान सुरक्षित मिलने पर पर्यटक ने शिमला police और PAR द मॉल के कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। शिमला पुलिस ने कहा कि आमजन और पर्यटकों की सुरक्षा, सहायता और विश्वास बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है।

Related posts