RHNN
Uncategorizedट्रेंडिंग न्यूज़लोकमंच

चुनाव खत्म होते ही सफाई में जुटे जनप्रतिनिधि, रत्नाड़ी पंचायत में चला स्वच्छता अभियान

शिमला,01 जून 26 (RHNN) : कोटखाई के रत्नाड़ी में पंचायत चुनाव संपन्न होने के बाद रत्नाड़ी पंचायत में स्वच्छता अभियान की शुरुआत की गई। पंचायत प्रधान सुनील ठाकुर, उपप्रधान यशपाल और सुंदरनगर वार्ड के सदस्य विजय ने स्वयं बाजार और पंचायत क्षेत्र में सफाई अभियान चलाकर चुनाव प्रचार के दौरान लगाए गए पोस्टर, बैनर और अन्य प्रचार सामग्री को हटाया।

स दौरान जनप्रतिनिधियों ने लोगों को स्वच्छता का संदेश देते हुए कहा कि चुनाव लोकतंत्र का पर्व है, लेकिन इसके बाद क्षेत्र को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखना भी सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने पंचायतवासियों से सार्वजनिक स्थानों की साफ-सफाई बनाए रखने तथा पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करने की अपील की।स्थानीय लोगों ने जनप्रतिनिधियों की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि चुनाव समाप्त होने के तुरंत बाद सफाई अभियान शुरू करना एक सकारात्मक संदेश है, जिससे स्वच्छ और सुंदर पंचायत के निर्माण को बढ़ावा मिलेगा।

Related posts