RHNN
Uncategorizedट्रेंडिंग न्यूज़लोकमंच

ऑर्किड स्कूल में पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

शिमला,05 जून 26 (RHNN) : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर न्यू शिमला स्थित ऑर्किड स्कूल में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज उपस्थित रहे। सुरेश भारद्वाज ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का विषय नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधारोपण कर उसकी देखभाल का संकल्प लेना चाहिए। भाजपा प्रदेश सह-मीडिया प्रभारी सुदीप महाजन ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन का स्वरूप देने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक पौधारोपण किया और प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया। अंत में सभी ने स्वच्छता, हरियाली और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संकल्प लिया।

Related posts