RHNN
Uncategorizedट्रेंडिंग न्यूज़लोकमंच

मशोबरा इकाई का गठन, रूपलाल शर्मा अध्यक्ष और सुलोचना शर्मा सचिव चुनी गईं

शिमला,07 जून 26 (RHNN) : हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति की मशोबरा खंड इकाई का सम्मेलन शिमला में संपन्न हुआ। सम्मेलन में रूपलाल शर्मा को अध्यक्ष तथा सुलोचना शर्मा को सचिव चुना गया। इसके अलावा निशा चौहान, कौशल्या, राधा वर्मा, अनीता, नवीन शर्मा और मेदराम शांडिल को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। सम्मेलन में समिति के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. कुलदीप सिंह तंवर, राज्याध्यक्ष डॉ. ओमप्रकाश भूरेटा, जिलाध्यक्ष जीयानंद शर्मा तथा समता उप समिति की राष्ट्रीय संयोजिका सुमित्रा चंदेल विशेष रूप से उपस्थित रहीं। इस दौरान नशे के खिलाफ अभियान को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया। साथ ही वैज्ञानिक दृष्टिकोण, पर्यावरण संरक्षण तथा महिला-पुरुष समानता जैसे विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

Related posts