RHNN
Uncategorizedएक्सपर्ट्स एडवाइजएजुटेन्मेंट

एचपीयू में फीस वृद्धि के खिलाफ एसएफआई का समरहिल चौक पर चक्का जाम

शिमला,12 जून 26 (RHNN) : हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) में हाल ही में विभिन्न शुल्कों में की गई भारी वृद्धि के विरोध में आज स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) की विश्वविद्यालय इकाई ने समरहिल चौक पर चक्का जाम किया, जो करीब दो घंटे तक चला। इस दौरान बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। कैंपस उपाध्यक्ष आशीष चौहान ने कहा कि परीक्षा शुल्क, पुनर्मूल्यांकन शुल्क, छात्रावास सहित विभिन्न शुल्कों में बढ़ोतरी से मध्यमवर्गीय छात्रों पर आर्थिक बोझ बढ़ा है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन शिक्षा को सुलभ बनाने के बजाय उसे महंगा कर रहा है। कैंपस संयुक्त सचिव किशोर कुमार ने मांग की कि सभी बढ़ी हुई फीसों को तत्काल वापस लिया जाए और छात्र हितों से जुड़े निर्णयों में विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर आंदोलन और तेज किया जाएगा।

Related posts