शिमला, 22 जून (rhnn) : हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के ठियोग में एक सड़क हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसे के वक्त गाड़ी में 20 लोग सवार थे। घटना एनएच 705 पर ठियोग के पास हुई है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शिमला जिले में ठियोग के जैस घाटी में यह सड़क हादसा हुआ है। एनएच 705 पर चंडीगढ़ से रोहडू की तरफ जा रही एक बैंड पार्टी की गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी, जिसमें शादी के लिए जा रहे हैं एक सवार की मौत हो गई है, जबकि 15 लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल ठियोग ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त गाड़ी में करीब 20 लोग सवार थे।

