RHNN
Uncategorizedक्राइमट्रेंडिंग न्यूज़लोकमंच

ढली में किराये के कमरे से 6 ग्राम चिट्टा बरामद, तीन युवक गिरफ्तार

शिमला, 22 जून (rhnn) : राजधानी के ढली क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने विकास कॉलोनी स्थित एक किराये के कमरे से करीब छह ग्राम चिट्टा (हेरोइन), एक डिजिटल वज़न मशीन और एक सिरिंज बरामद की है।

पुलिस के अनुसार 21 जून को थाना ढली की टीम गश्त और नशा तस्करी की रोकथाम के लिए क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान विश्वसनीय सूचना मिली कि विकास कॉलोनी के एक किराये के कमरे में कुछ युवक चिट्टे की खरीद-फरोख्त कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर दबिश दी और तलाशी के दौरान नशीला पदार्थ व अन्य सामान बरामद किया।

पुलिस ने मौके से सौरभ (23), पंकज कुमार (30) और विक्रांत (27), सभी निवासी ननखड़ी क्षेत्र, जिला शिमला, को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में पुलिस थाना ढली में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है तथा आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Related posts