RHNN
Uncategorizedट्रेंडिंग न्यूज़लोकमंच

हेलमेट की पैडिंग में छिपाकर ला रहे थे चिट्टा, शोघी बैरियर पर दो युवक गिरफ्तार

शिमला, 03 अगस्त (rhnn) : शिमला पुलिस की स्पेशल सेल ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शोघी बैरियर पर दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 9 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की है। आरोपी हेरोइन को हेलमेट की इनर पैडिंग में छिपाकर शिमला लाने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस के अनुसार, 2 अगस्त को विश्वसनीय सूचना मिलने के बाद स्पेशल सेल की टीम ने शोघी बैरियर पर नाकाबंदी की। सूचना थी कि दो युवक मोटरसाइकिल पर हेलमेट के भीतर हेरोइन छिपाकर शिमला की ओर आ रहे हैं। नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर दोनों युवकों को रोका और स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में तलाशी ली।

तलाशी के दौरान आरोपी ध्रुव सलोतरा (23) निवासी शिमला के हेलमेट की इनर पैडिंग के भीतर सावधानी से छिपाई गई करीब 9 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ पुलिस थाना पश्चिमी शिमला में अभियोग संख्या 158/2026 के तहत एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21 और 29 में मामला दर्ज किया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि बरामद नशीला पदार्थ कहां से लाया गया था और इसे किसे सप्लाई किया जाना था।

Related posts