RHNN
Uncategorizedट्रेंडिंग न्यूज़लोकमंच

बच्चों से बोले सीएम सुक्खू—नई पीढ़ी को समझने की जरूरत

शिमला, 22 अगस्त (rhnn) : मानसून सत्र की विधानसभा कार्यवाही देखने पहुंचे बच्चों से मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शनिवार को विधानसभा परिसर में बातचीत की। मुख्यमंत्री ने कहा कि नई पीढ़ी को केवल समझाने की नहीं, बल्कि उसे समझने की भी जरूरत है। आज के बच्चे तेजी से सीखते हैं, अलग तरह से सोचते हैं और अपने सवालों के जवाब खुद तलाशना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि बच्चों की जिज्ञासा को सही दिशा देना समाज की जिम्मेदारी है। जिज्ञासा के साथ विवेक, स्वतंत्र सोच के साथ संस्कार तथा अधिकारों के साथ कर्तव्यबोध विकसित करना जरूरी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों से मिलकर उन्हें विश्वास हुआ कि भारत का भविष्य सुरक्षित होने के साथ-साथ अपार संभावनाओं से भरा हुआ है।

Related posts