RHNN
Uncategorizedट्रेंडिंग न्यूज़लोकमंच

स्वाइन फ्लू से हिमाचल में पहली मौत, आईजीमसी में व्यक्ति ने तोड़ा दम

शिमला, 31 अगस्त (rhnn) : 64 वर्षीय पुरुष मरीज, श्री रामाशीष राम, निवासी साईं डोभा, P.O Bilaspur सदर, की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। मरीज को 13 अगस्त 2026 को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान 29 अगस्त 2026 को H1N1 (स्वाइन फ्लू) की जांच पॉजिटिव पाई गई। उपलब्ध चिकित्सकीय विवरण के अनुसार मरीज को पहले से Interstitial Lung Disease (ILD) एवं Lower Lobe Pneumonia जैसी गंभीर श्वसन संबंधी बीमारियां थीं तथा अन्य जटिलताएं भी दर्ज थीं। मरीज की स्थिति गंभीर बनी रही और उपचार के बावजूद 30 अगस्त 2026 को प्रातः लगभग 6:46 बजे उनकी मृत्यु हो गई।

यह उल्लेखनीय है कि मरीज पहले से गंभीर फेफड़ों की बीमारी एवं निमोनिया सहित विभिन्न स्वास्थ्य जटिलताओं से ग्रसित थे। अतः मृत्यु को केवल H1N1 संक्रमण से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए; उनकी गंभीर पूर्ववर्ती बीमारियां एवं उत्पन्न जटिलताएं भी मृत्यु में महत्वपूर्ण कारक रही हैं। H1N1/इन्फ्लुएंजा के लक्षण जैसे तेज बुखार, खांसी, गले में खराश, सांस लेने में कठिनाई आदि होने पर समय पर चिकित्सकीय परामर्श लें। बुजुर्गों एवं पहले से फेफड़े/अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रसित व्यक्तियों में विशेष सावधानी बरतें। भीड़भाड़ वाले स्थानों में सावधानी रखें, खांसते-छींकते समय मुंह-नाक ढकें तथा चिकित्सकीय सलाह के अनुसार उपचार लें।

Related posts